भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर। विधायक रोहित पाण्डेय की मेजबानी में शनिवार को लाजपत पार्क में संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे का अभिनंदन भी किया गया। दही-चूड़ा और खिचड़ी के इस भोज में गंगा पथ, गंगा पुल, स्टेशनों के विकास से लेकर बंग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार की बातें हुई। गोड्डा सांसद ने लालू प्रसाद के परिवार के खिलाफ कोर्ट की हालिया कार्रवाई पर कहा कि जो जैसा करेंगे, वैसा भरेंगे। रोहित ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनसेवा उनकी पहली प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...