पटना, जनवरी 9 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज के तुरंत बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे। सीएम के 16 जनवरी से यात्रा पर निकलने की संभावना है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिलों को मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर निर्देश दे दिए गए हैं। जिला स्तर पर इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। नीतीश की बिहार यात्रा को देखते हुए कैबिनेट विस्तार में देरी हो सकती है। राज्य मंत्रिपरिषद में अभी 10 पद खाली हैं। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खरमास खत्म होते ही बिहार यात्रा पर निकलेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद उनकी यह पहली यात्रा होगी। इस दौरान वे एक साल पहले निकाली गई प्रगति यात्रा में की गई घोषणाओं और शुरू किए गए विकास कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही हालिया चुनाव में एनडीए को प्रच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.