छपरा, अक्टूबर 11 -- छपरा, एक संवाददाता। शहर के दहियावां डीह नदी छठ घाट पर गंदगी का अंबार लगा है। नगर प्रशासन से लेकर सामाजिक संगठन भी घाटों की सफाई करने के लिए अब तक आगे नहीं आ पाए हैं। पूजा का समय काफी कम है। इसको लेकर व्रत धारियों के बीच चिंता बनी है। मालूम हो कि शहर के इस छठघाट पर काफी संख्या में व्रतधारी पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। पूर्व निगम पार्षद मुन्ना अंसारी के घर के सामने स्थित यह छठ घाट व्रतधारियों के लिए चलने के लायक नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस घाट पर चार पहिया, तीन पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहती है। इस घाट पर पंकज सिनेमा रोड, नगर पालिका चौक समेत इसके आसपास के लोग काफी संख्या में यहां छठ पूजा करने के लिए आते हैं। बताया जाता है कि पिछले साल नगर निगम की ओर से पहले ही सफाई की व्यवस्था और उबड़-खाबड़ सड़कों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.