कानपुर, जून 7 -- चकेरी। जाजमऊ में इंटर की छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक द्वारा छेड़खानी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। वहीं घटना से छात्रा दहशत में है। जाजमऊ के ओमपुरवा निवासी 16 वर्षीय इंटर की छात्रा ने आरोप लगाया था कि चमनगंज निवासी अल्तमश छेड़खानी करता था। साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन करा देने की बात कहता था। विरोध करने पर आरोपित जान से मार देने की धमकी देता था। जिस पर पीड़िता ने जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं घटना से छात्रा दहशत में है और घर नहीं निकल रही है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपित के पते पर दबिश दी गई है, लेकिन वह वहां पर किराए रह रहा था। पुलिस तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.