देवघर, नवम्बर 25 -- देवघर प्रतिनिधि नगर के सब्जी मंडी में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी। घटना की जानकारी व्यापारी व ग्राहकों को होते ही हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने हंड्रेड डायल पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फायरिंग होने की जानकारी दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं कर सकी थी। मामले में पुलिस किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार करते हुए गोली चलने की पुष्टि भी नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.