चंदौली, अगस्त 14 -- सकलडीहा/नियामताबाद, हिटी। जिले में पिछले दिनों आई बाढ़ से खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। सकलडीहा और पीडीडीयू नगर तहसील के सौ से अधिक गांव इससे प्रभावित हुए थे। दोनों तहसीलों में दस हजार से अधिक किसानों की लगभग 3400 हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद हुई है। जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए तहसील स्तर से सर्वे कर राहत आपदा पोर्टल पर उनके डेटा अपलोड किए जा रहे हैं। शासन से प्रभावित किसानों के आधार कार्ड और बैंक एकाउंट नंबर राहत पोर्टल पर दर्ज कर सीधे मुआवजे की राशि उनके खाते में भेजा जायेगा। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के चहनियां और धानापुर ब्लॉक में बीते दिनों गंगा में तेजी से बढ़ी जलस्तर के कारण 82 गांव की 3262 हेक्टयर कृषि क्षेत्रफल में फसल प्रभावित हुई है। जिसमें दस हजार से अधिक किसानों प्रभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.