वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को चेतगंज में राज्य कर विभाग के खंड-8 के संप्रति संग्रह अमीन सिकंदर कुमार सोनकर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में जीरो एफआईआर दर्ज कराया गया। अखरी में महमूरगंज के सुदामापुर निवासी हिमांशु राय की मार्बल और टाइल्स की दुकान है। इसका वैट समय से जमा न होने के कारण सेल्स टैक्स में केस हुआ, जो लंबित है। हिमांशु की फर्म का खाता बैंक ऑफ इंडिया सोनारपुरा में है। जब वह बैंक में लेन-देन के लिए गया तो वहां पता चला कि खाता अमीन ने फ्रीज करा दिया है। हिमांशु जब अमीन सिकंदर से मिले और फ्रीज खाते के बारे में पूछा तब अमीन ने कहा कि खाता उसने ही फ्रीज करवाया है। खाता चालू करवाने की बात कहने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.