अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या, संवाददाता। साकेत महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन हो गया। अंतिम दिन की खेल प्रतियोगिता के दस हजार मीटर दौड़ में सनन्दन ने जीत हासिल की। इसी तरह कई अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पदक जीते। आयोजन में महाविद्यालय के कर्मचारी और शिक्षकों ने भी हुनर दिखाया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो दानपति तिवारी मुख्य अतिथि ,एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि सीओ आशुतोष तिवारी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीप कृष्ण वर्मा, अवैतनिक मंत्री आनन्द सिंघल और सदस्य अनिल अग्रवाल की मौजूदगी रही। विशिष्ट अतिथि ने कहा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। मुख्य अतिथि ने बताया कि हमारे जीवन में जितना महत्व पढ़ाई का है उससे कहीं ज्यादा खेल का है। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष दीप कृष्ण वर्मा ने अतिथियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.