बक्सर, फरवरी 5 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन जिला इकाई ने गुरुवार को ज्योति चौक पर 10 सूत्री मांग के समर्थन में अनिश्चितकाल धरना प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णा चौबे व संचालन हीरालाल वर्मा ने की। इसमें मांग किया गया कि मार्जिन मनी भुगतान तत्काल किया जाए। पिछले माह का वितरण के बाद प्रत्येक माह के पांचवी तारीख तक मार्जिन मनी का भुगतान कर दिया जाए है। सरकार के स्तर से यह राशि जिला प्रबंधक को प्राप्त हो जाती है। इस बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। विक्रेताओं को रोस्टर के अनुसार पंचायत में खाद्यान्न की आपूर्ति हो। जिला में आबादी के आधार पर नया राशन कार्ड बनाया जाए। साथ ही प्रत्येक बोरा में खाद्यान्न 1 किलो से 2 किलो प्रति क्विंटल तक काम दिया जाता है। इस पर रोक लगायी जाए। पीडीसी दुकानदारों को पूरा राशन...