बरेली, सितम्बर 18 -- दिशा पाटनी के घर फायरिंग: बरेली, मुख्य संवाददाता। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले चारों शूटर 10 सितंबर को ही बरेली पहुंच गए थे। ये सभी जंक्शन और रोडवेज के पास अलग-अलग होटलों में ठहरे थे और फर्जी आधार कार्ड से अलग-अलग नामों पर चेक-इन किया था। 11 और 12 सितंबर को गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े चार शूटरों ने अभिनेत्री के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना के बाद से पुलिस और एसटीएफ उनकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में गैंग के दो शूटर अरुण और रविन्द्र गाजियाबाद में मारे गए, जबकि बागपत के रहने वाले दो शूटर विजय और नकुल अब भी फरार हैं। इन दोनों पर एडीजी ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस और एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.