चतरा, फरवरी 19 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। शून्यकाल के माध्यम से विधानसभा में झारखंड में पिछले दस सालों से लंबित जेटेट करवाने का मामला सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने विस में उठाया। विधायक का कहना है कि वर्ष 2016 के बाद झारखंड में जे टेंट की परीक्षा नहीं होने से लाखों युवा लाखों प्रशिक्षित अभ्यर्थी शिक्षक नियुक्ति से वंचित हैं। एनसीटीई के स्पष्ट निर्देश के बावजूद सरकार की उदासीनता चिंताजनक है। विधायक ने सदन में कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय में 31 मार्च 2026 तक परीक्षा कराने का आश्वासन दिया गया, पर प्रक्रिया अब भी लंबित है। इधर विस मे सवाल उठाये जाने पर युवाओं ने सिमरिया विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...