मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बच्चों में दांत से संबंधित बीमारी तेजी से बढ़ रही है। दूध के दांत समय से पहले टूटने से लेकर टेढ़े-मेढ़े दांत, कैविटी जैसी समस्याओं से बच्चे जूझ रहे हैं। जागरूकता के अभाव में बच्चों में दांतों से जुड़ी बीमारी बढ़ी है। जिले में दांतों की समस्या को लेकर ओपीडी में आने वाले 10 में से 4 से 5 बच्चे हैं। यह प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। जानकारी की कमी और लापरवाही के कारण बच्चों में ये समस्याएं बढ़ रही हैं। एसकेएमसीएच की दंत चिकित्सक डॉ. रिचा तुलस्यान का कहना है कि बच्चों में दांत से जुड़ी बीमारियां बढ़ी हैं। शुरुआत में ही उचित रखरखाव से इसे कम किया जा सकता है। वहीं, दंत चिकित्सक डॉ. प्रियंका त्रिपाठी बताती हैं कि प्रतिदिन वे यदि दांत से जुड़े 10 मरीजों से मिलती हैं तो इसमें से 4-5 बच्चे होते हैं। मीठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.