आजमगढ़, जून 23 -- आजमगढ़,संवाददाता। राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए शासन के निर्देश खाद्य विभाग की तरफ से सभी राशन की दुकानों पर राशन उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराई जा रही है। लेकिन अभी भी करीब पन्द्रह फीसदी राशन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नही कराया है। ई-केवाईसी न कराने वाल उपभोक्ताओं का राशन विभाग की तरफ से रोक दिया जायेगा। जिलापूर्ति सीमा सिंह ने बताया कि राशन कार्ड का ई-केवाईसी के माध्यम से लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। दस फीसदी ऐसे कार्डधारक ों है,जो ई-केवाईसी अभी भी नही कराया है। सभी कोटेदारों को निर्देश दिया है कि छूटे हुए कार्डधारकों का ई-केवाईसी करावें। ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं का राशन रोक दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.