अमरोहा, सितम्बर 18 -- रहरा, संवाददाता। करीब 10 फीट ऊंचे मचान पर चढ़कर सांप ने किसान को काट लिया। किसान फसल की रखवाली के लिए मचान पर सो रहा था। जहर की वजह से किसान की हालत गंभीर बनी है। मेरठ के अस्पताल में वह जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है। परिजन कुशलता की प्रार्थना कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा खादर निवासी 60 वर्षीय श्योदान सिंह पुत्र नंदनराम सिंह छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेत पर बने करीब 10 फीट ऊंचे मचान पर मंगलवार रात सो रहे थे। रात करीब 2 बजे सांप मचान पर चढ़ गया और श्योदान की उंगली में काट लिया। उन्होंने डंडे से सांप को नीचे फेंक दिया। इसके बाद किसान किसी तरह घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। परिजनों ने निजी चिकित्सक को दिखाया। बुधवार दोपहर श्योदान की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने मेरठ के निजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.