पटना, अगस्त 7 -- दस देशों की प्रदर्शनी के साथ गुरुवार को बिहार संग्रहालय बिनाले शुरू हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय बिनाले-2025 के प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। साथ ही विभिन्न देशों द्वारा लगायी गयी अस्थाई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इसके बाद त्योहार और प्रदर्शन, प्रतीकवाद और उत्सव, दीक्षा समारोह, खुदाई में चिरांद, सौंदर्य और सौंदर्य शास्त्र, स्वास्थ्य और कल्याण आदि विषयों पर आधारित थाईलैंड, इंडोनेशिया, जाम्बिया, मैक्सिको, कोरिया, श्रीलंका सहित अन्य देशों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दरअसल, भारत समेत दस देशों के संग्रहालय तथा विद्वान इसमें शिरकत कर रहे हैं। भागीदार देशों में इंडोनेशिया, श्रीलंका, कजाखिस्तान, इथियोपिया, मैक्सिको, अर्जेंटीना, इक्वाडोर, पेरू और वेनेजुएला के साथ ही भारत के चार प्रमुख संस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.