सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- चोरौत। प्रखंड के चोरौत पूर्वी पंचायत के अमनपुर गांव स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर परिसर में दस दिवसीय श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ से क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। यह महायज्ञ प्रत्येक वर्ष की तरह वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसम्बर को शुरु किया गया, जो 10 जनवरी को समाप्त होगा। इस यज्ञ के प्रति क्षेत्र के लोगों में श्रद्धा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालुओं की भीड़ महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल रहती है। इस महत्वपूर्ण श्री सीताराम नाम महायज्ञ मे स्थानीय संकीर्तन मंडली के साथ शिवचर्चा मंडली की महिला मंडली के साथ साथ नौ सीताराम जापक मंडली भाग ले रही है। समिति के अध्यक्ष मंगल चौधरी ने जानकारी दी कि ग्रामीणों के सहयोग से बीते 09 वर्षों से यहां सीताराम नाम जाप महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.