जौनपुर, सितम्बर 18 -- जौनपुर, संवाददाता। मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्र 22 सितम्बर सोमवार को शुरू हो रहा है। इस साल का शारदीय नवरात्र 10 दिन का होगा जो साधकों के लिए विशेष लाभकारी माना जा रहा है। चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने के चलते शारदीय नवरात्र 10 दिनों का होगा। ऐसा संयोग नौ साल बाद मिल रहा है। 2016 में शारदीय नवरात्र 10 दिनों का था। 22 सितम्बर को मां दुर्गा का आगमन गज (हाथी) पर सवार होकर तथा दो अक्तूबर को वापसी मनुष्य पर सवार होकर होगी। विजय दशमी का पर्व दो अक्तूबर गुरुवार को मनाया जाएगा। देवी पुराण के अनुसार हाथी को ज्ञान और समृद्धि का कारक माना गया है। इसलिए अन्य सभी वाहनों में मां दुर्गा का आगमन हाथी पर सबसे शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो वो अपने साथ ढेरों सुख-समृद्धि लेकर आती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.