पूर्णिया, जून 16 -- केनगर, एक संवाददाता।नगर पंचायत चम्पानगर के दूर्गा मंदिर परिसर में 13 से 22 जून तक आयोजित होने वाले दस दिवसीय राम कथा एवं शिव कथा के आयोजन को लेकर वृन्दावन के कथा वाचक सरल संत नारायण दासजी महाराज ने कहा कि राम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है, यह मानव का सही मार्ग दर्शन करती है। जो मनुष्य सच्चे मन से राम कथा का श्रवण करता है, उसका लोक नहीं परलोक भी सुधर जाता है। वहीं संत नारायण दास जी महाराज ने शिव कथा में शिव बारात की कथा सुनाई, कथा में नारद का पार्वती के जन्म पर राजा हिमाचल के घर जाना और जगत जननी को प्रणाम करना बताया। उन्होंने शिव कथा में कहा कि शिव कथा हमें भगवान शिव के जीवन और उनके विभिन्न रूपों के बारे में जानकारी देती है। कथा दौरान श्रोताओं ने उत्साह पूर्वक कथाओं को सुनकर प्रेरणा ली। कथा के शुभारंभ पर पहले दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.