बाराबंकी, फरवरी 16 -- रामनगर। लोधेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में आयोजित दस दिवसीय फाल्गुनी मेला सकुशल सम्पन्न हो गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन पुलिस व अन्य विभागों की सामूहिक टीम भावना से मेले में जरूरी इंतजाम किए गए और सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, बिजली व अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय रहीं। मेला समाप्त होते ही दुकानदारों ने दुकानें हटाना शुरू कर दी हैं। जिससे मेला क्षेत्र धीरे-धीरे खाली होने लगा है। ग्राम प्रधान राजन तिवारी मेले में सफाई कर्मियों से मुख्य सड़क साफ करा रहे थे। सहायक विकास अधिकारी पंचायत पुष्पा मिश्रा ने बताया कि सफाई कर्मियों की टीम लगा दी गई है। पूरे मेला क्षेत्र का फिर से सफाई अभियान चलाकर कूड़ा बाहर कराया जाएगा। दुकानें हट जाएं तो एक दम से परिसर साफ होगा।...