संभल, जून 19 -- जनपद संभल के जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हेपेटाइटिस रोगियों को बीते दस दिनों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में वायरल लोड जांच के लिए लगी एकमात्र मशीन खराब पड़ी है। जिससे मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। दूर-दराज से आने वाले मरीज निराश होकर लौट रहे हैं और उनके इलाज में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में मात्र एक मशीन के खराब होने से दर्जनों मरीजों की जान पर बन आती है। यह स्थिति न केवल अव्यवस्था को उजागर करती है, बल्कि गरीब मरीजों की बेबसी का भी जीता-जागता उदाहरण है। संबंधित विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द मशीन की मरम्मत कर जांच सेवा बहाल की जाए। बता दें कि वायरल लोड की जांच की सुविधा सिर्फ जिलेभर में जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.