लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- थाना क्षेत्र में दस दिन पहले से लापता किशोर का शव शनिवार देर शाम गांव के बाहर बाग में सागौन के पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची फरधान पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरते हुए किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद किशोर के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। फरधान थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीरपुर निवासी शिवसागर शर्मा के 17 वर्षीय बेटे घनश्याम शर्मा उर्फ बलऊ 27 फरवरी से घर से गायब था, जिसका शव शनिवार शाम को गांव के बाहर सागौन के पेड़ पर लटका मिला। घनश्याम का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फरधान थाना प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी ने बताया कि शव बिल्कुल सड़ चुका है। किशोर की स्थानीय थाने पर गुमशुदगी दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.