अयोध्या, सितम्बर 24 -- अयोध्या, संवाददाता। दस दिन बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक ने मौसम के इस बदलाव को ग्लोबल वार्मिंग का कारण बताया है। फिलहाल विभाग को अभी बारिश होने की संभावना नहीं नजर आ रही है। बीते मंगलवार को जिले भर में एक साथ पानी बरसने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत भी मिली थी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा बताते हैं कि पृथ्वी से निकलने वाली ऊष्मा वापस परावर्तित हो रही है। जिससे रात में भी तापमान बढ़ रहा है और यह वैश्विक जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अधिकतम तापमान बढ़ते क्रम में है। फिलहाल की स्थिति में 24 घंटे में पूर्वी उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.