सहारनपुर, नवम्बर 23 -- अंबेहटा। अंबेहटा के गांव देदपुरा में रविवार को हरियाणा से बारात लेकर आए दूल्हे ने दहेज के खिलाफ मिसाल पेश की। उन्होंने 10 तौला सोना और गाड़ी लेने से इनकार कर दिया। वर पक्ष ने एक अंगूठी लेकर शादी की रस्म पूरी की। दूल्हा पक्ष का यह फैसला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव देदपुरा निवासी सपा नेता पिंकू चौधरी की भतीजी निगम पवार पुत्री विजेंद्र सिंह का रिश्ता पानीपत के गांव ग्राम गोला खेड़ा के सुरेश रावल के बेटे गौरव से तय किया था। रविवार को सुरेश बेटे की बारात लेकर देदपुरा पहुंचे। लड़की पक्ष ने बारात का जोरदार स्वागत किया। सपा नेता पिंकू चौधरी ने बताया कि जब उन्होंने दूल्हा पक्ष को 10 तौले के जेवर और गाड़ी दहेज में देने की बात की तो दूल्हा और उनके पिता ने इनकार कर दिया। सुरेश रावल ने शगुन की एक अंगूठी लेकर ही बे...