गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने गूगल सर्च का सहारा लेकर एक सरकारी ठेकेदार को अपना निशाना बनाया और जेएसडबल्यू स्टील कंपनी का प्रतिनिधि बनकर 4.04 लाख रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने पालम विहार निवासी पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतगुरु एन्क्लेव निवासी दीपक चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हरियाणा बिजली विभाग में पावर हाउस निर्माण का काम करते हैं। उन्हें निर्माण कार्य के लिए 10 टन लोहे के सरिये की आवश्यकता थी। 6 फरवरी 2026 को उन्होंने गूगल पर जेएसडब्ल्सू का संपर्क नंबर खोजा। गूगल पर मिले एक नंबर पर जब उन्होंने कॉल किया, तो दूसरी ओर से व्यक्ति ने अपना नाम मिशा बताया और खुद को कंपनी का अधिकारी पेश किया। ठग बेहद पेश...