नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली दस घंटे तक घने कोहरे में डूबी रही। रात साढ़े ग्यारह बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक के लगभग दिल्ली के सफदरजंग में घना कोहरा रहा। इस बीच, मध्य रात्रि के समय दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दृश्यता का स्तर शून्य मीटर तक गिर गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार की सुबह भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यूं तो दिल्ली के वातावरण पर रविवार को दिन भर एक धुंध और स्मॉग छाया हुआ था। इसके चलते दृश्यता का स्तर भी प्रभावित हुआ। लेकिन, शाम होने के साथ ही हवा की गति और भी धीमी हो गई और कोहरा घना होने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक रात साढ़े बारह बजे दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में बेहद घने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.