बगहा, फरवरी 26 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर के सुप्रसिद्ध श्री गोपाला ब्रह्मस्थान परिसर में महाशिवरात्रि पर्व तथा मेला को लेकर भव्य तैयारी की गई है। परिसर में स्थित भगवान शिव समेत अन्य मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। श्री गोपाला ब्रह्मस्थान मंदिर परिसर पूजा समिति के अध्यक्ष बर्मा प्रसाद ने बताया कि भगवान शिव के मंदिर को 10 क्विंटल गेंदा फूलों से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि प्राचीन शिव मन्दिर में महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा। महारुद्राभिषेक में प्रयागराज के संगम के पवित्र जल के साथ साथ,एक क्विंटल गाय का दूध, 50 किलोग्राम गन्ना रस तथा भांग के रस का उपयोग किया जाएगा। ब्रह्मस्थान पूजा समिति के सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महारुद्राभिषेक के लिए बनारस के चार विद्वान पुरोहितों को बुलाया गया है। गौ...