पटना, जनवरी 21 -- पटना सिविल कोर्ट के एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार मालवीय ने बुधवार को 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आपराधिक मामले में मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को बरी कर दिया। यह आपराधिक मामला 11 वर्ष पुराना है, जो विशेष कोर्ट में चल रहा था। बुधवार को बेऊर जेल से मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को विशेष अदालत में पेश किया गया। विशेष कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में रंगदारी मांगने के आरोप से बरी का फैसला सुनाया। इस कांड में बंटू सिंह भी आरोपित थे। विशेष अदालत ने बंटू सिंह को भी साक्ष्य के अभाव में आरोप से बरी कर दिया। विधायक अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने बताया कि यह आपराधिक मामला श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र का है, जो वर्ष 2014 में दर्ज किया गया था। सूचक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया था कि बंटू सिंह समेत चा...