देहरादून, फरवरी 14 -- बच्चों के लिए रचे जा रहे साहित्य को उन तक ले जाने के लिए कोना कक्षा का अभियान और धाद संस्था ने शनिवार को इंटर कॉलेज गुनियाल गांव में कहानी संकलन का विमोचन और संवाद का आयोजन किया। 'कोना किताब का' प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक में उत्तराखंड के दस प्रतिष्ठित कथाकारों द्वारा बच्चों के लिए लिखी गयी कहानी संकलित की गयी हैं। आयोजन का विचार पक्ष रखते हुए कोना कक्षा का के मुख्य संयोजक गणेश चंद्र उनियाल ने कहा कि धाद संस्था ने अपने अभियान को देश दुनिया के श्रेष्ठ साहित्य को हरेक स्कूल के छात्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। स्थानीय संदर्भ देते हुए उत्तराखंड के कथाकारों द्वारा बच्चों के लिये लिखी कहानियों को एक संकलन में पिरोया है। किताब की संपादक डॉ. विद्या सिंह ने कहा कि ये कहानियां जीवन के अलग-अलग पक्ष को ध्यान में रख कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.