बुलंदशहर, फरवरी 1 -- नगला हरभजन गांव में नवनिर्मित दस एमवीए क्षमता के उपकेंद्र का रविवार को ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने लोकार्पण किया। इसी के साथ नए उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति शुरू करने की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया। एसडीओ नगर अविनाश चौधरी ने बताया कि उद्यमियों की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग फीडर व उपकेंद्र बनाने की मांग की जा रही थी। ऊर्जा निगम निगम की ओर से खुर्जा जंक्शन औद्योगिक क्षेत्र का अलग बिजली घर बनाने की योजना तैयार की। जिसके बाद निगम की ओर से लाइन ट्रांसफर और उपकेंद्र निर्माण का कार्य शुरू हो गया। पांच- पांच एमवीए (मेगा वोल्ट एंपीयर) क्षमता के दो परिवर्तक के साथ उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया। रविवार को ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने उपकेंद्र का लोकार्पण किया और लोगों को शुभकामनाएं दी। ...