फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम जो तीखा हुआ है उससे बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं।दस्त के बाद बुखार शरीर तोड़ रहा है। बीपी बढ़ने से चक्कर आ रहे हैं। गुरुवार क ो ओपीडी में बीमारों की भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक लंबी लाइन लगी रही। 640 रोगियों ने इलाज के लिए पर्चे बनवाये। इस समय सबसे ज्यादा मरीज दस्त और बुखार के आ रहे हैं।इसके पीछे मौसम जो तीखा हुआ है उसमें लोगों का जिस तरह से खान पान बिगड़ा है वह प्रमुख कारण माना जा रहा है। चेस्ट फिजीशियन के पास मौसमी बीमारी के मरीज इलाज के लिए पहुंचे।बीमारों को देखकर दवा दी गयी।बचाव के तरीके भी बताये गये। डॉक्टर ने बताया कि खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज भी इलाज के लिए आ रहे हैं। ऐसे में बीमारों को देखकर दवा दी जा रही है। धूप से बचने के लिए भी समझाया जा रहा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.