विकासनगर, मार्च 18 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने आंदोलनकारियों के परिवार के सदस्यों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन से शिकायत की है। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उनके परिवार के सदस्यों को दस्तावेज जमा कराने के लिए बेवजह कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलनकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के परिवार के सदस्यों सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण देने का प्रावधान किया है। इसके लिए इन दिनो तहसील कार्यालय में दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं। बताया कि दस्तावेजों को जमा करने में लेखपाल, कानूनगो बेवजह देरी कर रहे हैं, जिससे आंदोलनकारियों के परिजनो को कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही जिनके दस्तावेज जमा हो चुके हैं वो दस्तावेज कई दिनो से बिना अग्रिम कार्यवाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.