बरेली, जनवरी 17 -- बिजली निगम में उपभोक्ताओं के बिल रिवीजन के नाम पर खेल की जांच शुरू हो गई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल द्वारा गठित चार सदस्यी समिति इसकी जांच कर रही है। बरेली में शुरुआती जांच कर टीम दस्तावेज लेकर लखनऊ रवाना हो गई। अब मामले की विस्तृत जांच लखनऊ से ही होगी। मध्यांचल मुख्यालय के मुख्य अभियंता नरेश कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी में अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल मन्नू सिंह, अधिशासी अभियंता आईटी रंजीत कुमार व लेखाधिकारी सूरज कुमार सदस्य हैं। कमेटी ने बरेली में 2018 से तृतीय व द्वितीय नगर खंड में तैनात रहे अधिशासी अभियंता, लेखाकार व कार्यकारी सहायक का डाटा जुटाया। इसके साथ ही कई रिपोर्ट भी अधिकारियों से ली है। बिल रिवीजन मामले की जांच जांच मुख्यालय स्तर पर ही सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी। जरूरत पड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.