जमुई, फरवरी 19 -- झाझा, नगर संवाददाता दसवीं परीक्षा के दूसरे दिन 46 छात्र-छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा झाझा के छह केंद्रोंं पर 17 से 25 फरवरी तक मैट्रिक परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इसमें 4515 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। चार केंद्रों पर 3047 छात्र दो केंद्रों पर कुल 1468 छात्राएं दसवीं की परीक्षा लिख रही हैं। महात्मा गांधी स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय झाझा तथा अनुग्रह मध्य विद्यालय झाझा में छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय झाझा, प्लस टू केएचबीएस हाई स्कूल केशवपुर, बीएल शर्मा अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय झाझा तथा आदर्श मिडिल स्कूल झाझा के केंद्रों पर 3047 छात्र परीक्षा लिखेंगे। उक्त तिथियों पर प्रथम पाली में पूर्वाहन 9:30 बजे से तथा द्वितीय पाली अप...