संभल, फरवरी 24 -- रजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर दसवीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र के साथ रास्ते में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रजपुरा के एक कॉलेज के छात्रों का हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा केंद्र कस्बा गवां स्थित हरि बाबा जनता इंटर कॉलेज में पड़ा है। सोमवार सुबह परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्र अजय कुमार बाइक से अपने घर लौट रहा था। पीड़ित छात्र का आरोप है कि गांव केसरपुर के समीप दूसरे गुट के कुछ छात्रों ने उसकी बाइक रोक ली और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में छात्र के सिर में खुली चोट आई है। घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंचा और फिर पुलिस को सूचना दी। मामले में एसआई इमरान ने बताया कि किसी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर मामले की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.