फरीदाबाद, मई 18 -- 19वें स्थान पर पहुंचा प्रदेश में जिला 91.63 प्रतिशत रहा परिणाम, तीन वर्षों से लगातार हो रहा सुधार -21,161 छात्रों में से 19,389 हुए उत्तीर्ण 2.09 प्रतिशत अधिक रहा छात्रों के मुकाबले छात्राओं का परिणाम 94.06 प्रतिशत रहा छात्राओं का परिणाम, छात्रों का 91.07 प्रतिशत रहा ------ फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया। इसमें जिले का परीक्षा परिणाम 91.63 प्रतिशत रहा। पायदान के लिहाज से 10वीं के परिणाम में लगातार तीन वर्षों से सुधार आ रहा है। इस बार फरीदाबाद प्रदेश में 19वें स्थान पर रहा, जबकि पिछले वर्ष 20 और 2023 में 21वें स्थान पर था। पिछले वर्ष 93.38 प्रतिशत और वर्ष 2023 में 65.43 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। ---- टॉपर की सूची जारी नहीं हरियाणा विद्या...