कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्यालय मंझनपुर में चल रही रामलीला में विजय दशमी के मौके पर लंकापति रावण जैसे ही भगवान राम के बाणों से धराशायी हुआ। दर्शकों में जय श्रीराम, जय-जय रघुराई की गूंज एक साथ उठी। इससे पहले नगर में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के साथ-साथ भारत माता की झांकियां निकाली गई। इन झांकियों पर नगर के लोगों ने पुष्प वर्षा किया। दशहरा के दिन गुरुवार की रात पूरे नगर में बाजे-गाजे के साथ रामदल शोभा यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण यात्रा में राम-लक्ष्मण, सीता, हनुमान, भारत माता, रावण की झांकी शामिल रही। नगर के लोगों ने रामदल पर पुष्पा वर्षा कर जगह-जगह राम, सीता, लक्ष्मण की पूजा अर्चना करते हुए जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रावण मैदान में काफी देर तक राम लक्ष्मण का रावण से युद्ध हुआ। युद्ध में रावण को पराजय का सामना करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.