मैनपुरी, अक्टूबर 4 -- मैनपुरी। दशानन अभिमानी रावण मारा गया। रावण का वध हुआ और जैसे ही जमीन पर गिरा वैसे ही मौजूद जन समुदाय ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। शहर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में अन्याय और अत्याचार के प्रतीक रावण का वध कर दिया गया। रावण वध देखने के लिए शहर और गांव क्षेत्र के लोगों भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ जिले के अधिकारी मौजूद रहे। शुक्रवार को रामलीला मैदान पर शाम सात बजे के लगभग भगवान राम और रावण के बीच घनघोर युद्ध शुरू हो गया। दोनों तरफ की सेनाएं धर्म और अधर्म की लड़ाई में जुट गईं। राम ने रावण पर कई प्रहार किए। लेकिन हर बार मरने के बाद वो जिंदा हो रहा था। रावण के भाई विभीषण ने राम को जब ये जानकारी दी कि रावण की नाभि पर हमला किया जाए तभी वह मरेगा। इसके बाद भगवान राम ने रावण का वध कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.