फरीदाबाद, अक्टूबर 1 -- फरीदाबाद। पुलिस ने रावण और उसके कुनबे के पुतलों का दहन के लिए दशहरा मैदानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। भीड़ भाड़ वाली वजह से पुलिस ट्रैफिक को भी डायवर्ट करेगी। करीब एक हजार पुलिसकर्मी पूरे शहर में तैनात रहेंगे। गुरुवार को जाम से बचने के लिए वाहन चालक दशहरा मैदानों के पास वाले मार्गों के बजाय दूसरे रास्तों का प्रयोग करें। शहर में विजयदशमी का त्योहार बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जाता है। शहर के एनआईटी दशहरा मैदान में सबसे बड़ा आयोजन किया जाएगा। यहां पर हजारों की संख्या में लोग रावण और उसके कुनबे के पुतलों के दहन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए यहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। दशहरा मैदान में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ यहां से ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाएगा। मेट्रो मोड़ रोड का ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.