सीवान, सितम्बर 24 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि । शहर के प्रमुख मार्गों पर जलजमाव की समस्या दशहरा जैसे बड़े पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए सिरदर्द बनने जा रही है। राजेन्द्र पथ, रामराज्य मोड़ और बड़हरिया बस पड़ाव रोड पर इन दिनों पानी ही पानी जमा है। यह वही मार्ग हैं, जिनसे होकर हजारों लोग पूजा पंडालों की ओर जाएंगे। ऐसे में माता दुर्गा के दर्शन करने जा रहे भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में ही इन इलाकों की सड़कें तालाब जैसी स्थिति बना लेती हैं। निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी कई दिनों तक जमा रहता है। दशहरा में जब हजारों की संख्या में लोग बाहर निकलेंगे, तब यह समस्या और गंभीर हो जाएगी। श्रद्धालुओं को कीचड़ व गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ेगा। पूजा समितियों की चिंता शहर की पूजा समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.