नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसे हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया। इस साल विजयादशमी 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार यानी आज मनाई जा रही है। दशमी तिथि 1 अक्टूबर की शाम 7:02 बजे से शुरू होकर 2 अक्टूबर की शाम 7:10 बजे तक रहेगी। खास बात यह है कि इस दिन श्रवण नक्षत्र और रवि योग का भी संयोग बन रहा है, जो शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।श्रवण नक्षत्र 2 अक्टूबर की सुबह 9:14 बजे से शुरू होकर 3 अक्टूबर की सुबह 9:34 बजे तक रहेगा। इस नक्षत्र में किए गए धार्मिक कार्य और पूजा-अर्चना को बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही, रवि योग का प्रभाव पूरे दिन रहेगा, जिससे यह दिन नए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.