नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Dussehra kyu manaya jata hai: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के बाद दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल दशहरा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा 2 अक्तूबर 2025 को है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा का त्योहार विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। दशहरे के दिन शुभ मुहूर्त में रावण दहन किया जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों में दशहरा का पर्व मनाने को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। जानें क्यों मनाया जाता है दशहरा का त्योहार व रावण दहन का शुभ मुहूर्त। दशहरा क्यों मनाया जाता है: हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ रामायण में उल्लेख मिलता है कि इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। जब भगवान राम 4 वर्षों का वनवास काट रहे थे, उस दौरान...