फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 64वां दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को नवयुवक दशहरा सभा ट्रस्ट द्वारा बड़ी धूमधाम से दशहरा मैदान बल्लभगढ़ में मनाने की तैयारी जोरों पर है। जहां एक ओर झांकियों को शहर से निकालने के लिए रूट निर्धारत किए गए हैं, वहीं दूसरी रावण, मेघनाथ व कुम्भकरण के पुतले तैयार कर लिए गए हैं। रावण के पुतला की ऊंचाई 55 फीट होगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रधान अमित मदान ने बताया कि इन पुतलों में ग्रीन आतिशबाजी का प्रयोग किया गया है,ताकि पुतले जलने के बाद पर्यावरण प्रदूषित न हो । उन्होंने यह भी कहा कि गुप्ता होटल चौक से पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा झांकी निकलने से पूर्व गणेश वंदना करेंगे। इसके बाद 10 झांकी मुख्य बाजार बल्लभगढ़ से चल कर दशहरा मैदान...