संतकबीरनगर, सितम्बर 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया ने शुक्रवार को जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया कि 22 सितंबर से 28 अक्टूबर के बीच में कई त्योहार पड़ रहे हैं। इसको देखते हुए सभी चिकित्सक अपने स्तर से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर लें। इस अवधि में किसी को अवकाश नहीं मिलेगा। सीएमओ द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती, छठ पूजा, समेत अन्य महत्वपूर्ण त्यौहार पड़ते हैं। इस दौरान जगह-जगह लोगो की काफी भीड़ होती है। दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोग मूर्तियों का विसर्जन करते हैं। छठ पूजा में जलाशयों के साथ नदियों में खड़े होकर सूर्य देव की उपासना करते हैं। इन त्योहारों को लोग काफी उत्साह से मनाते भी हैं। इस दौ...