बागपत, सितम्बर 7 -- जैन धर्म के दशलाक्षणिक पर्व का शनिवार को समापन हो गया। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में धर्म की बयार बही। महावीर वंदना से मंदिर गूंजते रहे। दस सितम्बर को श्रीजी की भव्य यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को जैन धर्म का विशेष दिवस था। एक साथ पांच पर्व मनाए गए। दशलाक्षणिक पर्व का दसवां व अंतिम दिन था। इसके अलावा सोलह कारण पर्व, रत्नत्रय धर्म पर्व, भगवान वासुपूज्य मोक्ष कल्याणक पर्व और अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया गया। मंदिरों में सुबह से शाम तक महावीर वंदना के साथ णमोकार मंत्र का जाप होता रहा। मंदिरों में संतो और साध्वियों के सानिध्य में पर्व का समापन हो गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दस सितम्बर को श्रीजी की भव्य रथयात्रा मंदिर निकाली जाएगी। जैन कालेज के प्रांगण में धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन होगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...