बागपत, अगस्त 30 -- बागपत, सिसाना और सरूरपुर गांव के जैन मंदिरों में चल रहे दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म का पूजन किया। ढाई द्वीप विधान में अघ्र्य अर्पित कर प्रभु का पूजन किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। शाम के समय मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंडित आशीष जैन शास्त्री ने मुख्य अभिषेक कराकर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रासुक जल से शांति धारा कराई गई। इसके बाद मंत्रित जल और पीली सरसो से मंडप की शुद्धि की गई। कष्ट निवारक अर्चनाएं कराई गई। इसके बाद विधान शुरू हुआ, जिसमें शामिल श्रद्धालुओं ने अघ्र्य चढ़ाकर प्रभु का पूजन किया। पंडित आशीष जैन शास्त्री ने उत्तम आर्जव धर्म के विषय में समझाया और बताया कि छल और कपट के अभाव में उत्तम आर्जव धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.