मुंगेर, जनवरी 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड के मुरादे पंचायत की दशरथपुर शिव मंदिर के समीप सिंधुवारणी जलाशय योजना के तहत लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक सुनवाई में जल संसाधन विभाग के अधिकारी, भू अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी जयप्रकाश सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर अंचलाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि सिंधवारणी जलाशय योजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना की निगरानी जल संसाधन विभाग कार्य प्रमंडल लक्ष्मीपुर, जमुई द्वारा की जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य हवेली खड़गपुर झील से किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाना है, जिससे क्षेत्र के कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि नहर निर्माण के दौरान जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, उससे संबंधित किसी भी प्रकार ...