कुशीनगर, फरवरी 13 -- कुशीनगर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में त्रुटि सुधार के लिये संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गौंड ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 के अनुसार छात्र अपने ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को 13 फरवरी तक स्वयं अपने लॉगिन से संशोधित कर सकते हैं। संशोधित आवेदन संस्थाओं द्वारा सत्यापित कर 18 फरवरी तक अग्रसारित किये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...