मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एनसीसी मुजफ्फरपुर ग्रुप 10 साल बाद गवर्नर बैनर अवार्ड जीतने में सफल रहा है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आरडीसी परेड से लौटे एनसीसी कैडेट को ट्राफी सौंपी। वर्ष 2025 में वार्षिक परफार्मेंस के आधार पर एनसीसी निदेशालय बिहार-झारखंड द्वारा विजेता का चयन किया गया है। इसमें सर्वाधिक 344 अंक मुजफ्फरपुर एनसीसी ग्रुप कमांड को मिले हैं। निदेशालय में दूसरे स्थान पर भागलपुर ने 288, तीसरे स्थान पर गया ने 226 और चौथे पायदान पर पटना ने 209 अंक हासिल किये हैं। रांची 178 अंकों के साथ पांचवें और हजारीबाग 150 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहा। मुजफ्फरपुर ग्रुप से 200 से अधिक एनसीसी कैडेट अग्निवीर भी बने है। पांच कैडेट ने सेना में अधिकारी के तौर पर योगदान दिया है। 17 कैडेट आरडीसी परेड में कर्तव्य पथ पर शामिल भी ह...