गुड़गांव, जून 16 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। अशोक विहार फेज-3 में सेक्टर-5 के रास्ते पर सोमवार की आधी रात को कुछ लोगों ने दशकों पुराने तीन विशाल पेड़ों को काट दिया। इसमें 70 साल पुराना विशाल पेड़ भी शामिल था। स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश है। वन विभाग में शिकायत भी दी गई है। स्थानीय निवासी मनोज राणा ने वन विभाग में इसकी शिकायत दी है। अरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने एक बार भी मौके का मुआयना नहीं किया। मनोज राणा ने कहा कि यह पेड़ न केवल क्षेत्र को ऑक्सीजन प्रदान कर रहे थे, बल्कि भीषण गर्मी में स्थानीय लोगों के साथ पक्षियों और आवारा जानवरों को भी घनी छाया और सुकून देते थे। इन पेड़ों के कटने से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है, क्योंकि यह कृत्य खुलेआम पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन है। रात के अंधेरे में अंजाम दिया ग...