लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- कस्ता, संवाददाता। कई गांवों के लिए दशकों पुराना संपर्क मार्ग बंद होने से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई है। डीएम से शिकायत के बाद हरकत में आया तहसील प्रशासन रास्ता निकालने में जुटा हुआ है। लेकिन सोमवार को दिन में चली प्रशासन की माथा-पच्ची बेनतीजा रही। मितौली तहसील क्षेत्र में कस्ता ग्राम पंचायत के भिखनापुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास से कई दशक पुराना रास्ता संचालित था। ग्रामीणों के अनुसार भिखनापुर, दुबहा, मगही सहित कई गांवों को यह रास्ता कस्ता कस्बे से जोड़ता था। करीब बीस साल पहले पंचायत से रास्ते की मरम्मत कराई गई थी। साथ ही जल निकासी के लिए पक्की पुलिया का निर्माण भी हुआ था। अभी हाल ही में प्राथमिक विद्यालय के पास राजेश कुमार ने अपने खेत की सरकारी पैमाइश करवाईं थी। बताते हैं कि पैमाइश में रास्ता र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.